POOJA SINGH हरिद्वार। देश के कुछ प्रमुख मंदिरों में हाल के समय में चढ़ावे से जुड़े विवाद और कथित अनियमितताओं के मामले सामने आने के बाद हरिद्वार के सिद्धपीठ मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने एहतियात के तौर पर चढ़ावे की निगरानी के लिए सात सदस्यीय विशेष समिति का गठन किया है। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने सभी पुजारियों और कर्मचारियों को ईमानदारी एवं पारदर्शिता बनाए रखने की शपथ दिलाई।
उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था और मंदिर की गरिमा सर्वोपरि है। यदि कोई पुजारी या कर्मचारी चढ़ावे की धनराशि का दुरुपयोग या चोरी करते हुए पाया गया तो उसे तत्काल सेवा से हटाने के साथ उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने बताया कि देश के कुछ मंदिरों में चढ़ावे से जुड़े विवादों के बाद मनसा देवी मंदिर में भी निगरानी व्यवस्था को और सुदृढ़ करने का निर्णय लिया गया है। इसी उद्देश्य से सात सदस्यीय समिति बनाई गई है, जो चढ़ावे की व्यवस्था पर लगातार नजर रखेगी ताकि भविष्य में किसी प्रकार की अनियमितता की आशंका न रहे और श्रद्धालुओं का विश्वास बना रहे।














Users Today : 26
Users Yesterday : 86