Home » राजनीति » चुनाव » ग्राम पंचायत उपप्रधान चुनाव की अधिसूचना जारी, 15 जुलाई को मतदान

ग्राम पंचायत उपप्रधान चुनाव की अधिसूचना जारी, 15 जुलाई को मतदान

Share This Article

POOJA SINGH देहरादून। राज्य निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड के सभी जनपदों में पंचायतों के उपप्रधान पदों के सामान्य निर्वाचन की अधिसूचना जारी कर दी है। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार 15 जुलाई को नामांकन से लेकर मतदान, मतगणना और परिणाम घोषित करने तक की पूरी प्रक्रिया एक ही दिन में संपन्न होगी। इसमें हरिद्वार को एकदम बाहर रखा गया है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 जुलाई को सुबह 10 बजे से 11 बजे तक नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। इसके बाद 11 बजे से 12 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। दोपहर 12 बजे से 12:30 बजे तक नाम वापसी, 12:30 बजे से 1 बजे तक चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। मतदान दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे तक होगा, जबकि शाम 4 बजे से मतगणना शुरू कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।

आयोग के अनुसार नामांकन, जांच, नाम वापसी, चुनाव चिह्न आवंटन, मतदान और मतगणना की पूरी प्रक्रिया संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर कराई जाएगी। जिला मजिस्ट्रेट 7 जुलाई को संबंधित ग्राम पंचायतों के लिए अलग से विस्तृत सूचना जारी करेंगे। वहीं, नामांकन पत्रों की बिक्री 8 से 14 जुलाई तक क्षेत्र पंचायत मुख्यालयों पर तथा 15 जुलाई की सुबह संबंधित ग्राम पंचायतों में की जाएगी। निर्वाचन कार्यक्रम का व्यापक प्रचार समाचार माध्यमों, सूचना पट्टों और गांवों में मुनादी के माध्यम से किया जाएगा।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 0 8 5 8 2
Users Today : 107
Users Yesterday : 361