Home » नेशनल » टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस को हरी झंडी, कुमाऊं को मिली नई रेल सौगात

टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस को हरी झंडी, कुमाऊं को मिली नई रेल सौगात

Share This Article

दिल्ली, ब्यूरो। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद तथा केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने सोमवार को टनकपुर, नांदेड और पीलीभीत स्टेशन से टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस, नांदेड-मुंबई एक्सप्रेस तथा टनकपुर-पीलीभीत रेल सेवा का शाहजहाँपुर तक विस्तार हरी झंडी दिखाकर शुरू किया।

इस अवसर पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि नांदेड के धार्मिक महत्व और जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस तथा नांदेड-मुंबई एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति दी गई है। उन्होंने बताया कि भारतीय रेल के आधुनिकीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। पिछले 12 वर्षों में 37 हजार किलोमीटर नए रेल मार्ग बनाए गए हैं और लगभग पूरा रेल नेटवर्क विद्युतीकृत हो चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रेलवे के विकास के लिए राज्यों को पहले की तुलना में कई गुना अधिक बजट उपलब्ध कराया जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई रेल सेवाओं के शुभारंभ और टनकपुर-पीलीभीत रेल सेवा के शाहजहाँपुर तक विस्तार के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह दिन विशेष रूप से कुमाऊं क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक है। टनकपुर-नांदेड रेल सेवा उत्तर और दक्षिण भारत के बीच आस्था, पर्यटन, व्यापार और सांस्कृतिक संबंधों को नई मजबूती देगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि टनकपुर कुमाऊं का प्रवेश द्वार है और यहीं से पूर्णागिरि धाम तथा आदि कैलाश की यात्रा का मार्ग जाता है। लंबे समय से मध्य और दक्षिण भारत के लिए सीधी रेल सेवा की मांग की जा रही थी। नई रेल सेवा शुरू होने से महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश सहित अनेक क्षेत्रों के यात्रियों को उत्तराखण्ड आने-जाने में सुविधा मिलेगी। साथ ही उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों को नए बाजार उपलब्ध होंगे। उन्होंने बताया कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना पर भी तेजी से कार्य चल रहा है तथा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत प्रदेश के रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण कर यात्री सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This

Our Visitor

0 0 2 0 6 8
Users Today : 53
Users Yesterday : 127