Home » लेटेस्ट खबर » युवाओं को गाइड प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ने की तैयारी

युवाओं को गाइड प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ने की तैयारी

Share This Article

देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में विभाग को अगले पांच वर्षों के लिए स्पष्ट लक्ष्य तय करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्यटन उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है, इसलिए सभी योजनाओं के लिए परिणाम आधारित लक्ष्य निर्धारित किए जाएं।
उन्होंने पर्यटन उत्पादों के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए वार्षिक प्रचार योजना तैयार करने को कहा। साथ ही नीती एक्स्ट्रीम अल्ट्रा रन, आदि कैलाश हाई एल्टीट्यूड मैराथन, रिवर राफ्टिंग फेस्टिवल और विंटर कार्निवल जैसे आयोजनों को हर वर्ष तय समय पर आयोजित करने के निर्देश दिए, ताकि पर्यटन को बढ़ावा मिल सके।
मुख्य सचिव ने पर्यटन के लिए अल्पकालिक, मध्यमकालिक और दीर्घकालिक योजना बनाने, नए पर्यटन सर्किट और डेस्टिनेशन विकसित करने तथा आवश्यक आधारभूत ढांचे पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने हॉस्पिटैलिटी और पर्यटन परियोजनाओं में निजी निवेश बढ़ाने तथा नए पर्यटन स्थलों के विकास पर भी जोर दिया।
उन्होंने युवाओं को गाइड प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, आईएचएम के माध्यम से प्रशिक्षण को संस्थागत स्वरूप देने और वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। साथ ही बढ़ती मांग को देखते हुए उपयुक्त स्थानों पर ग्लैंपिंग प्रोजेक्ट विकसित करने पर भी बल दिया।
बैठक में सचिव धीराज गर्ब्याल, अपर सचिव अभिषेक रोहिला सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 0 4 6 5 0
Users Today : 118
Users Yesterday : 106