हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग, लक्सर तहसील प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार को लक्सर के निकट खरंजा कुतुबपुर स्थित मावा निर्माण इकाइयों पर छापेमारी की। कार्रवाई अपर आयुक्त (खाद्य सुरक्षा) गढ़वाल मंडल आर.एस. रावत के नेतृत्व में की गई।
जांच के दौरान कुरबान पुत्र छब्बर और इलियास पुत्र असरफ द्वारा बिना वैध फूड लाइसेंस के मावा निर्माण और दूध विक्रय किए जाने की पुष्टि हुई। आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने पर दोनों इकाइयों को अग्रिम आदेश तक बंद करने का नोटिस जारी कर सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई।
टीम ने दोनों इकाइयों से प्रयोगशाला जांच के लिए मावा निर्माण में इस्तेमाल किए जा रहे दूध के तीन नमूने भी लिए। खाद्य सुरक्षा विभाग ने बिना वैध लाइसेंस खाद्य निर्माण इकाई संचालित करने और अनिवार्य दस्तावेज प्रस्तुत न करने के मामले में दोनों संचालकों के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।














Users Today : 118
Users Yesterday : 106