Home » अपराध » मूकबधिर नाबालिग के यौन शोषण का आरोप, छह माह की गर्भवती मिली

मूकबधिर नाबालिग के यौन शोषण का आरोप, छह माह की गर्भवती मिली

Share This Article

पिथौरागढ़। एक मूकबधिर नाबालिग के गर्भवती मिलने के बाद दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के इशारों के आधार पर एक युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, पांगला क्षेत्र के सिर्खा गांव निवासी मूकबधिर नाबालिग को पेट दर्द की शिकायत पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकीय जांच में उसके लगभग छह माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

थानाध्यक्ष अम्बीराम आर्य ने बताया पिथौरागढ़ जिले के धारचूला क्षेत्र में एक मूकबधिर नाबालिग के गर्भवती मिलने के बाद दुष्कर्म का मामला है। पीड़िता बोल और सुन नहीं सकती है। उससे विशेषज्ञों की सहायता से इशारों के माध्यम से जानकारी ली गई, जिसमें उसने एक युवक की पहचान कर उस पर लंबे समय से यौन शोषण का आरोप लगाया। पुलिस ने प्राप्त शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1), 115(2) तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 5/6 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
मामले की विवेचना उपनिरीक्षक प्रियंका मौनी को सौंपी गई है। पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके गांव रवाना हो चुकी है। समाचार लिखे जाने तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। दोनों परिवार एक-दूसरे के परिचित बताए जा रहे हैं।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 0 4 6 3 9
Users Today : 107
Users Yesterday : 106