Home » नेशनल » NEET-2026 परीक्षा को लेकर हरिद्वार पुलिस अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

NEET-2026 परीक्षा को लेकर हरिद्वार पुलिस अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

Share This Article

हरिद्वार। NEET (UG)-2026 परीक्षा के सकुशल एवं निष्पक्ष संचालन को लेकर हरिद्वार पुलिस ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन में रविवार को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए पुलिस लाइन रोशनाबाद स्थित बहुउद्देशीय हॉल में ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की विशेष ब्रीफिंग की गई।

एसपी क्राइम एवं परीक्षा की नोडल अधिकारी निशा यादव की अध्यक्षता में आयोजित ब्रीफिंग में एसपी सिटी और एसपी देहात ने भी पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सघन चेकिंग, संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी और किसी भी अवांछित गतिविधि की तत्काल सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को देने के निर्देश दिए।

पुलिस अधिकारियों ने सभी जवानों को निर्धारित समय से पहले ड्यूटी स्थल पर पहुंचने, मेटल डिटेक्टर सहित आवश्यक उपकरण समय से प्राप्त करने तथा परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था का पूर्व निरीक्षण करने को कहा। साथ ही हर पुलिसकर्मी की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने पर जोर दिया गया।

जनपद हरिद्वार में परीक्षा के लिए कुल 12 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 8 केंद्र देहात क्षेत्र तथा 4 केंद्र नगर क्षेत्र में स्थित हैं। परीक्षा क्षेत्र को 5 जोन और 12 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। सभी सेक्टरों की निगरानी क्षेत्राधिकारियों एवं जोनल प्रभारियों द्वारा की जाएगी।

पुलिस विभाग के पुरुष एवं महिला कर्मियों की पर्याप्त संख्या परीक्षा केंद्रों पर तैनात की गई है। वहीं संबंधित थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में परीक्षा केंद्रों के आसपास लगातार गश्त कर आपराधिक और असामाजिक तत्वों पर नजर रखेंगे।

हरिद्वार पुलिस का उद्देश्य परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराना है, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 0 8 5 8 2
Users Today : 107
Users Yesterday : 361