Home » राजनीति » चुनाव » जिला योजना समिति के चुनाव में 13 सदस्य निर्वाचित, छह निर्विरोध चुने गए

जिला योजना समिति के चुनाव में 13 सदस्य निर्वाचित, छह निर्विरोध चुने गए

Share This Article

हरिद्वार। जिला योजना समिति निर्वाचन-2026 के तहत हरिद्वार जिले के नगर निकाय क्षेत्र से 13 सदस्य निर्वाचित घोषित किए गए हैं। इनमें सात सदस्य मतदान के माध्यम से चुने गए, जबकि छह सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिणामों की सूची जारी कर दी गई है।
मुख्य विकास अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी पंचायती निर्वाचनालय डॉ. ललित नारायण मिश्र के अनुसार, निर्वाचन और मतगणना की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परिणामों से संबंधित सूचियां राज्य निर्वाचन आयोग को भेज दी गई हैं।
नगर निगम रुड़की, नगर पंचायत रामपुर, डंडेरा और पाडली गुज्जर को मिलाकर बने निर्वाचन क्षेत्र से पांच सदस्य निर्वाचित हुए। इनमें नीतू शर्मा, रिशु वर्मा, शहनाज, संजीव तोमर और सतवीर सिंह शामिल हैं।
नगर पालिका परिषद मंगलौर और नगर पंचायत झबरेड़ा वाले निर्वाचन क्षेत्र से मो. सलमान अंसारी निर्वाचित हुए। वहीं, नगर पालिका परिषद लक्सर और दो अन्य नगर पंचायतों वाले क्षेत्र से अरविन्द कुमार ने जीत दर्ज की।
निर्विरोध निर्वाचित होने वालों में नगर पंचायत पिरान कलियर, भगवानपुर और इमलीखेड़ा वाले क्षेत्र से नाजिम शामिल हैं। इसके अलावा नगर निगम हरिद्वार और नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर वाले निर्वाचन क्षेत्र से अन्नू मेहता, निशा, यादराम वालिया, ललित सिंह रावत और सचिन अग्रवाल निर्विरोध चुने गए।
जिला योजना समिति के ये सदस्य जिले के विकास से संबंधित योजनाओं की प्रक्रिया में नगर निकायों का प्रतिनिधित्व करेंगे। निर्वाचन परिणाम घोषित होने के साथ ही नगर निकाय क्षेत्र की सभी 13 सीटों पर चयन की प्रक्रिया पूरी हो गई है।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 1 9 4 2 3
Users Today : 41
Users Yesterday : 316