Home » जीवन शैली » शौचालय का हिस्सा गिरने से मलबे में दबे पीएसी जवान की मौत

शौचालय का हिस्सा गिरने से मलबे में दबे पीएसी जवान की मौत

Share This Article

हरिद्वार। धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार को शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने से मलबे में दबे पीएसी जवान आदिल की मौत हो गई। हादसे के बाद कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर एसपी देहात अभय प्रताप सिंह और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस, आपदा राहत दल और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर जवान को मलबे से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जहां उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार अमृत लॉ कॉलेज में पीएसी की एक कंपनी के ठहरने की व्यवस्था की गई है। सोमवार को कॉलेज परिसर में बने शौचालय का हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय पीएसी जवान आदिल शौचालय के अंदर मौजूद था और मलबे में दब गया। भवन का हिस्सा गिरने की आवाज सुनकर परिसर में मौजूद अन्य जवान मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद राहत और बचाव दल ने मलबा हटाकर जवान को बाहर निकाला।
एसपी देहात अभय प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। आपदा राहत दल और एसडीआरएफ की मदद से जवान को मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शौचालय का हिस्सा गिरने के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस और संबंधित अधिकारी मौके पर भवन की स्थिति का जायजा लेने के साथ घटना की जांच कर रहे हैं।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 1 9 4 3 3
Users Today : 51
Users Yesterday : 316