Home » नेशनल » Rudraprayag: केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

Rudraprayag: केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

Share This Article

गुप्तकाशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान की पूजा अर्चना के लिए तैनात पुजारी शांत लिंग यहां तैनात है। बुधवार को उनका ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ का स्थानातंरण का आदेश जारी हुआ।उनके स्थान पर ईश्वर लिंग की तैनाती का आदेश बीकेटीसी (बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति) के सीईओ ने किया है।

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने इसे परंपरा के विपरित बताया है। रावल ने बुधवार में पत्र लिख कर बीकेटीसी के उच्च अधिकारियों से कहा कि परंपरा के अनुसार केदारनाथ में पंच पुजारी रहते है। वर्तमान में यहां एक पद रिक्त है। पुजारी की नियुक्ति रावल की संस्तुति के आधार पर होती है।

परंपरा के अनुसार पूजापाठ

रावल ने कहा कि परंपरा के अनुसार शांत लिंग को संस्तुति पत्र दिया है। इसी आधार पर वे गुप्तकाशी में कार्यरत है। इसी संस्तुति पर उन्हें गुप्तकाशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा के लिए बीकेटीसी ने तैनात किया है। यहां परंपरा के अनुसार पूजापाठ चल रहा है।

ये भी पढे़ं…Uttarakhand: पांचवीं तक पढ़ा है पाकिस्तानी गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा रुड़की का आरोपी मुशर्रफ, उगला पूरा सच

रावल ने कहा अचानक बुधवार को यहां ईश्वर लिंग की नियुक्ति का आदेश दिया गया है। जबकि रावल ने ईश्वर लिंग को संस्तुति पत्र नहीं दिया है। रावल ने इसे परंपरा से विपरित बताया है। उन्होंने आदेश स्थगित करने व परंपरा की रक्षा करने की मांग की है। वहीं बीकेटीसी के सीईओ सोहन सिंह रागड़ ने बताया कि आदेश पत्र जारी किया गया है। इस संदर्भ में केदानाथ रावल से वार्ता कर परंपरा के अनुसार कार्य होगा।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This

Our Visitor

0 0 1 9 1 4
Users Today : 26
Users Yesterday : 86