Home » नेशनल » दो युवकों के शव मिलने से मचा हड़कंप, मौत का कारण रहस्य

दो युवकों के शव मिलने से मचा हड़कंप, मौत का कारण रहस्य

Share This Article

KHATIMA खेतलसंडाखाम स्थित पुराने रेलवे फाटक के पास शनिवार देर शाम दो युवकों के संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दोनों युवकों के शव एक साथ मिलने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू की। बाद में जनपदीय फील्ड यूनिट और एफएसएल टीम को बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कई साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने रविवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम करीब आठ बजे कुछ राहगीरों ने खेतलसंडाखाम पुराने रेलवे फाटक के पास दो युवकों को संदिग्ध अवस्था में पड़ा देखा। इसकी जानकारी क्षेत्र के सभासद विश्वनाथ यादव को दी गई। सभासद ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही बाजार चौकी प्रभारी जीवन सिंह चुफाल और उप निरीक्षक वेदपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों युवक वहां पड़े मिले। घटना की जानकारी फैलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने दोनों युवकों की पहचान कराने का प्रयास किया। मौके पर पहुंचे रविंद्र सिंह पुत्र पदम सिंह निवासी वेस्ट व्यू होटल के सामने ने एक युवक की पहचान अपने बड़े भाई राजेंद्र सिंह सामंत (51) पुत्र पदम सिंह सामंत के रूप में की। राजेंद्र सिंह वेस्ट व्यू होटल के सामने परचून की दुकान चलाते थे।
दूसरे युवक की पहचान उसकी पत्नी सरस्वती देवी ने विनोद सिंह (48) पुत्र रोशन सिंह निवासी ग्राम नगला तहार, चौकी जलालपुर, थाना बिलारी, जिला मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश के रूप में की। बताया गया कि विनोद सिंह वर्तमान में बिगराबाग गांव में किराये पर रह रहे थे।
दोनों शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के कारण पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर दिया। इसके बाद जनपदीय फील्ड यूनिट और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और वहां से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास की गतिविधियों की भी जानकारी जुटाई।
सीओ नीरज सेमवाल के निर्देश पर कोतवाली प्रभारी विजेंद्र शाह ने मामले की जांच के लिए पुलिस टीमों का गठन किया। टीमों ने घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई। पुलिस फिलहाल दोनों युवकों की मौत के कारणों और घटनाक्रम को लेकर जांच कर रही है।
सीओ नीरज सेमवाल ने बताया कि दोनों युवकों की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
रविवार को पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया और इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए। राजेंद्र सिंह सामंत अपने पीछे पत्नी हेमा देवी और पुत्र लक्ष्य सिंह सामंत को छोड़ गए हैं। वहीं विनोद सिंह के परिवार में पत्नी सरस्वती देवी, पुत्र विवेक और पुत्री मान्शी हैं। दोनों युवकों की मौत की सूचना के बाद परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 0 8 5 7 7
Users Today : 102
Users Yesterday : 361