Home » अपराध » छेड़छाड़ का विरोध करने पर तीन युवकों ने भाइयों और युवतियों से की मारपीट

छेड़छाड़ का विरोध करने पर तीन युवकों ने भाइयों और युवतियों से की मारपीट

Share This Article

हरिद्वार। युवतियों से छेड़छाड़ का विरोध करना दो भाइयों को भारी पड़ गया। आरोप है कि तीन युवकों ने दोनों भाइयों और उनके साथ मौजूद तीन युवतियों के साथ मारपीट की। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सिडकुल की एक कंपनी में काम करने वाली तीन युवतियां करीब 15 दिन पहले ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रही थीं। नवोदय चौक के पास कुछ युवकों ने उनका पीछा करते हुए अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। इसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर परिवार के दो भाई अलग-अलग स्कूटी से उन्हें कंपनी छोड़ने और ड्यूटी के बाद घर लाने लगे।
आरोप है कि 3 अक्टूबर की शाम करीब साढ़े छह बजे दोनों भाई तीनों युवतियों को लेकर घर लौट रहे थे। दवा चौक के पास मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उनका पीछा शुरू कर दिया और आपत्तिजनक टिप्पणियां करने लगे। नवोदय चौक तक पहुंचने के बाद भी आरोपी टिप्पणी करते रहे। विरोध करने पर दोनों युवकों ने अपने एक साथी को मौके पर बुला लिया। इसके बाद तीनों ने दोनों भाइयों और युवतियों के साथ मारपीट कर दी।
मारपीट के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आरोप है कि इसके बाद तीनों युवक गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मोटरसाइकिल से फरार हो गए। एसओ अजय शाह ने बताया कि अमन निवासी मुड्डाखेड़ी, लक्सर, विक्रांत निवासी उगरपुर, चिलकाना, हाल निवासी नवोदय नगर और रितिक सैनी निवासी नवोदय नगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 1 9 4 3 3
Users Today : 51
Users Yesterday : 316