Home » लेटेस्ट खबर » गिरफ्तारी न होने पर पीडब्ल्यूडी कर्मियों का कार्यबहिष्कार

गिरफ्तारी न होने पर पीडब्ल्यूडी कर्मियों का कार्यबहिष्कार

Share This Article

हरिद्वार (पूजा सिंह) कुंभ मेला-2027 के प्रस्तावित कार्यों के लिए अतिक्रमण सीमांकन के दौरान लोक निर्माण विभाग की टीम के साथ कथित मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद गिरफ्तारी न होने से कर्मचारियों का आक्रोश बढ़ गया है। मंगलवार को पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों ने कार्यालय में धरना-प्रदर्शन कर कार्यबहिष्कार किया। उन्होंने चेतावनी दी कि आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
कार्यबहिष्कार में 14 जेई, छह एई समेत मिनिस्ट्रियल स्टाफ के करीब 20 कर्मचारी शामिल रहे। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ और मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। कर्मचारियों ने कहा कि सरकारी कार्य में जुटी टीम के साथ कथित मारपीट, गाली-गलौज और अभिलेख छीनने की घटना गंभीर है। मुकदमा दर्ज होने के बाद भी गिरफ्तारी न होने से कर्मचारियों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 0 8 5 9 8
Users Today : 123
Users Yesterday : 361