दिल्ली ब्यूरो : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई। ब्रेंट क्रूड करीब 4 फीसदी टूटकर 97 डॉलर प्रति बैरल से नीचे पहुंच गया। इसके बावजूद देश की सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने सोमवार सुबह पेट्रोल, डीजल, एलपीजी (LPG) और सीएनजी (CNG) के नए रेट जारी किए, जिनमें कोई बदलाव नहीं किया गया।
दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी कोई बदलाव नहीं किया गया, जबकि आईजीएल के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के दाम भी पहले की तरह बरकरार हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद घरेलू ईंधन की कीमतों में तत्काल बदलाव जरूरी नहीं होता। तेल कंपनियां वैश्विक बाजार, आयात लागत, करों और अन्य आर्थिक कारकों की समीक्षा के बाद ही खुदरा कीमतों में संशोधन करती हैं।














Users Today : 107
Users Yesterday : 361