हरिद्वार। हैप्पी की गोली मारकर हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर क्षेत्र में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शनिवार को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह और पूर्व प्रधान रविंद्र सैनी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि न्याय की मांग को लेकर परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।
परिजनों से मुलाकात के दौरान पुलिस प्रशासन से हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई। इस दौरान कहा गया कि यदि 23 सितंबर तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो उसी दिन आंदोलन किया जाएगा। आयोजकों ने पुलिस प्रशासन से मामले में शीघ्र कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह और पूर्व प्रधान रविंद्र सैनी ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए सभी लोग उसके साथ खड़े हैं। उन्होंने पुलिस से मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द कार्रवाई करने की अपील की। इस दौरान बहुजन सेवक तेज प्रताप सैनी, आशीष सैनी, मोहन दास, अनुराग पंत, विवेक सैनी, सचिन नोटियाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।













Users Today : 177
Users Yesterday : 147