Home » लेटेस्ट खबर » रोड़ी बेलवाला में नगर निगम का डंडा, अव्यवस्था पर शौचालय सील

रोड़ी बेलवाला में नगर निगम का डंडा, अव्यवस्था पर शौचालय सील

Share This Article

हरिद्वार। नगर निगम की टीम ने शनिवार को रोड़ी बेलवाला क्षेत्र के सभी सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई, रखरखाव और यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जांच की गई। निरीक्षण में सीसीआर भवन के समीप स्थित एक सार्वजनिक शौचालय में अव्यवस्था मिलने पर नगर निगम ने उसे तत्काल सील कर दिया।
उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा, सफाई निरीक्षक आकाश कुमार समेत नगर निगम की टीम मौजूद रही। जांच में सीसीआर भवन के निकट स्थित शौचालय में व्यवस्थाएं संतोषजनक नहीं मिलीं। टीम को यह भी पता चला कि शौचालय संचालक द्वारा मूत्रालय के इस्तेमाल के लिए यात्रियों से शुल्क लिया जा रहा था।
नगर निगम की टीम ने मौके पर यात्रियों से लिया गया शुल्क वापस कराया और संबंधित शौचालय को तत्काल ताला लगाकर सील कर दिया। कार्रवाई के बाद टीम ने क्षेत्र के अन्य सार्वजनिक शौचालयों का भी निरीक्षण किया और संचालकों व कर्मचारियों को नियमित रूप से सफाई कराने तथा यात्रियों के लिए जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक शौचालयों में निर्धारित शुल्क और सुविधाओं के नाम पर किसी भी तरह की अनियमित वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शौचालयों की स्वच्छता, रखरखाव और यात्रियों को निर्धारित सुविधाएं उपलब्ध कराना संचालकों की जिम्मेदारी है। लापरवाही या अनियमितता मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 1 9 4 5 6
Users Today : 74
Users Yesterday : 316