Home » अपराध » दो नहीं, पांच बदमाशों ने रची थी हैप्पी की हत्या की साजिश, ब्लैकमेलिंग से शुरू हुई रंजिश खूनी अंजाम तक पहुंची

दो नहीं, पांच बदमाशों ने रची थी हैप्पी की हत्या की साजिश, ब्लैकमेलिंग से शुरू हुई रंजिश खूनी अंजाम तक पहुंची

Share This Article

हरिद्वार। बहादराबाद के शांतरशाह में हुए बहुचर्चित हैप्पी हत्याकांड में अब तक सामने आए दो शूटरों से कहीं बड़ा षड्यंत्र सामने आया है। पुलिस की जांच के मुताबिक हैप्पी की हत्या में दो नहीं, बल्कि पांच लोगों की भूमिका थी। इनमें दो ने मौके पर पहुंचकर हैप्पी पर गोली चलाई, जबकि तीसरा आरोपी बाइक लेकर पहले से रास्ते में उनका इंतजार कर रहा था। चौथे आरोपी ने वारदात में इस्तेमाल बाइक उपलब्ध कराई, जबकि पांचवें आरोपी ने सहारनपुर से हथियार का इंतजाम कराने में मदद की। पुलिस ने इन सभी की भूमिका को जांच में शामिल किया है।
एसएसपी नवनीत सिंह के मुताबिक हत्या की पृष्ठभूमि में पुरानी रंजिश और हैप्पी द्वारा आरोपी इस्तकार को कथित तौर पर ब्लैकमेल किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस का कहना है कि हैप्पी लगातार इस्तकार को पुलिस से पकड़वाने की धमकी देता था और उससे पैसों की मांग भी करता था। इसी विवाद ने दोनों के बीच चल रही पुरानी रंजिश को और बढ़ा दिया। इसके बाद इस्तकार ने अपने साथियों के साथ मिलकर हैप्पी की हत्या की साजिश रची।
साजिश के तहत 12 सितंबर को घटनास्थल की रेकी की गई और 14 सितंबर को वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस के अनुसार दो शूटर हैप्पी तक पहुंचे और गोली मारने के बाद वहां से निकलकर पहले से तय स्थान पर पहुंचे, जहां तीसरा साथी बाइक लेकर उनका इंतजार कर रहा था। दोनों शूटर बाइक पर सवार होकर उसके साथ फरार हो गए।
जांच में सामने आया कि वारदात को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल बाइक एक अन्य आरोपी ने उपलब्ध कराई थी। वहीं, एक अन्य व्यक्ति ने सहारनपुर से हथियार का इंतजाम कराने में मदद की थी। इस तरह हत्या की साजिश में पांच लोगों की भूमिका सामने आई है।
इसी मामले में पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के बाद सहारनपुर निवासी मुदस्सिर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की और भागने का प्रयास किया। पीछा करने पर दोनों बाइक छोड़कर झाड़ियों में छिप गए और दोबारा फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में मुदस्सिर घायल हुआ, जबकि उसका साथी फरार हो गया। पुलिस ने मौके से बाइक और अन्य सामान बरामद किया है।
पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर हत्या की पूरी साजिश की कड़ियां जोड़ रही है। फरार आरोपी की तलाश के साथ ही उन लोगों की भूमिका भी जांची जा रही है, जिन्होंने वारदात के लिए संसाधन उपलब्ध कराने और साजिश को अंजाम तक पहुंचाने में मदद की।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 1 9 6 2 4
Users Today : 59
Users Yesterday : 183