Home » नेशनल » केतन हत्याकांड : ‘जनप्रतिनिधियों को रोका जाएगा तो आम जनता को न्याय कैसे मिलेगा?’- चंद्रशेखर

केतन हत्याकांड : ‘जनप्रतिनिधियों को रोका जाएगा तो आम जनता को न्याय कैसे मिलेगा?’- चंद्रशेखर

Share This Article

हरिद्वार (POOJA SINGH) टिहरी जिले के लंबगांव थाना क्षेत्र के देवल गांव में 17 वर्षीय दलित युवक केतन लाल की हत्या के मामले में पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे सांसद ने हरिद्वार शंकराचार्य चौक पर उत्तराखंड पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें और उनके साथियों को पीड़ित परिवार से मिलने से रोका गया तथा उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया।
सांसद ने आरोप लगाया कि उनके साथ कथित रूप से जानलेवा व्यवहार किया गया, जबकि उनके साथियों पर बंदूक की बट और लाठियों से हमला किया गया। उन्होंने कहा कि यदि जनप्रतिनिधियों को भी पीड़ित परिवार से मिलने से रोका जाएगा, तो आम नागरिक के न्याय पाने की उम्मीद कैसे कायम रहेगी। उन्होंने इस घटना को लोकतांत्रिक अधिकारों और संवैधानिक मूल्यों पर सीधा हमला बताया।
उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पूरे घटनाक्रम की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराने तथा दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। साथ ही केतन लाल हत्याकांड के सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर कठोरतम सजा सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई।
सांसद ने कहा कि दलितों, वंचितों और कमजोर वर्गों को न्याय दिलाने की लड़ाई किसी भी दमन, लाठी या सत्ता के बल पर दबाई नहीं जा सकती। उन्होंने कहा कि न्याय मिलने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा ने कहा कि वह केतन हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे, लेकिन पुलिस और सुरक्षा बलों ने उन्हें रास्ते में रोक दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि बल प्रयोग में उनके कपड़े फट गए और कई समर्थक घायल हुए। शर्मा ने कहा कि पीड़ित परिवार आज भी असुरक्षित महसूस कर रहा है उस परिवार के लोगों की हत्या हो सकती है। सरकार को उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि मामले में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
———

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This

Our Visitor

0 0 1 9 1 4
Users Today : 26
Users Yesterday : 86