Home » नेशनल » रिश्तों का खौफनाक अंत: बेटी ने दामाद संग रची पिता की हत्या की साजिश

रिश्तों का खौफनाक अंत: बेटी ने दामाद संग रची पिता की हत्या की साजिश

Share This Article

हरिद्वार (POOJA SINGH) जिले के दन्या थाना क्षेत्र के सैली गांव में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतक की बेटी और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को जम्मू-कश्मीर के कटरा से ट्रांजिट रिमांड पर अल्मोड़ा लाया गया है।
एसएसपी चंद्रशेखर आर. घोडके के निर्देशन में सीओ बलवंत सिंह रावत की निगरानी तथा थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में गठित तीन पुलिस टीमों ने मामले का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार 22 जून को नारायण दत्त ने अपने बेटे चंद्रशेखर की हत्या के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें मृतक की पुत्री जानकी पांडे, उसके पति धर्मवीर शर्मा और मृतक की पत्नी को नामजद किया गया था। दराती से गंभीर हमला होने के बाद चंद्रशेखर को हल्द्वानी रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान 21 जून को उनकी मृत्यु हो गई।

जांच में सामने आया कि जानकी पांडे और उसके पति धर्मवीर शर्मा ने मिलकर हत्या की साजिश रची थी। पुलिस के अनुसार जानकी ने पूछताछ में आरोप लगाया कि उसके पिता शादी से पहले से उसके साथ अत्याचार करते थे, जिससे तंग आकर उसने यह कदम उठाया। आरोपियों ने गांव आने के लिए अपने जेवर बेचकर पैसे जुटाए और हरियाणा से कार लेकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी की इस मामले में संलिप्तता नहीं मिली है। वहीं आरोपी धर्मवीर शर्मा के खिलाफ हरियाणा में पहले से चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This

Our Visitor

0 0 2 0 6 8
Users Today : 53
Users Yesterday : 127