Home » नेशनल » रुड़की में 3.75 करोड़ का हाईटेक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्सलोकापर्ण

रुड़की में 3.75 करोड़ का हाईटेक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्सलोकापर्ण

Share This Article

हरिद्वार। (POOJA SINGH) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुड़की में हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) द्वारा 3 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से निर्मित आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर का निरीक्षण कर उपलब्ध खेल सुविधाओं का अवलोकन किया और खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों से संवाद भी किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेलों के समग्र विकास और खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बेहतर खेल अवसंरचना से युवाओं की प्रतिभा निखरेगी और उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन का अवसर मिलेगा। प्रदेश के सभी जिलों में खेल सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है ताकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के खिलाड़ियों को समान अवसर मिल सकें।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेल संस्कृति को नई पहचान मिली है। उत्तराखंड सरकार भी खेल नीति के माध्यम से खिलाड़ियों को प्रोत्साहन, बेहतर प्रशिक्षण और हरसंभव सहयोग प्रदान कर रही है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि इस स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स से हरिद्वार, रुड़की और आसपास के क्षेत्रों के खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा तथा युवाओं में खेलों के प्रति रुचि और प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ेगी।
नवनिर्मित स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में अत्याधुनिक जिम, बैडमिंटन कोर्ट और इनडोर खेलों के लिए आधुनिक संसाधन विकसित किए गए हैं, जो नियमित प्रशिक्षण और विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए उपयोगी सिद्ध होंगे।
———-

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 1 2 4 2 0
Users Today : 188
Users Yesterday : 147