Home » नेशनल » प्रदेश में 8.39 लाख मतदाता अनकलेक्टेड श्रेणी में, हो सकते हैं बाहर, अंतिम सूची का इंतजार

प्रदेश में 8.39 लाख मतदाता अनकलेक्टेड श्रेणी में, हो सकते हैं बाहर, अंतिम सूची का इंतजार

Share This Article

POOJA SINGH देहरादून। राज्य में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत एक जुलाई 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए आठ जून से सात जुलाई तक गणनापत्र वितरण और उनके डिजिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। निर्वाचन विभाग के अनुसार प्रदेश के 79 लाख 60 हजार 762 मतदाताओं में से अब तक 70 लाख 98 हजार 501 मतदाताओं के गणनापत्र डिजिटल किए जा चुके हैं।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि वर्तमान अभियान में 8 लाख 39 हजार 486 मतदाता “अनकलेक्टेड” श्रेणी में चिह्नित किए गए हैं। इनमें 1 लाख 23 हजार 836 मृतक, 4 लाख 77 हजार 148 स्थायी रूप से अन्य स्थान पर जा चुके मतदाता, 61 हजार 764 पहले से पंजीकृत, 1 लाख 68 हजार 259 अनुपस्थित तथा 8 हजार 479 अन्य कारणों से शामिल हैं।

निर्वाचन विभाग के अनुसार 14 जुलाई 2026 को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। अनकलेक्टेड श्रेणी के मतदाताओं के नाम इस सूची से अलग रखे जाएंगे और उनकी पृथक सूची राजनीतिक दलों सहित संबंधित पक्षों को उपलब्ध कराई जाएगी। यदि किसी मतदाता को आपत्ति या दावा दर्ज कराना हो तो इसके लिए 14 जुलाई से 13 अगस्त तक का समय निर्धारित किया गया है। इसके बाद 14 जुलाई से 11 सितंबर के बीच दावों और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा तथा 15 सितंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी।

निर्वाचन विभाग ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से प्रत्येक मतदान केंद्र पर बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने की भी अपील की है। प्रदेश के 11,733 मतदान केंद्रों के लिए वर्तमान में 23,102 बूथ लेवल एजेंट कार्यरत हैं। विभाग का कहना है कि मतदाता सूची को अधिक शुद्ध और अद्यतन बनाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है, ताकि केवल पात्र मतदाताओं के नाम ही अंतिम सूची में शामिल रहें।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This

Our Visitor

0 0 1 9 1 5
Users Today : 27
Users Yesterday : 86