Home » नेशनल » बदरीनाथ धाम के चढ़ावे पर उठे सवाल, हेराफेरी के आरोपों की होगी निष्पक्ष जांच

बदरीनाथ धाम के चढ़ावे पर उठे सवाल, हेराफेरी के आरोपों की होगी निष्पक्ष जांच

Share This Article

POOJA SINGH देहरादून। बदरीनाथ धाम में चढ़ावे और दान की कथित हेराफेरी को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल आरोपों का बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने संज्ञान लिया है। समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए जांच समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संबंधित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण भी तलब किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में कोई भी कर्मचारी दोषी पाया गया तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल शिकायत के बाद बदरीनाथ मंदिर परिसर के सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई गई। उपलब्ध फुटेज पूरी तरह स्पष्ट नहीं हैं, फिर भी मामले से संबंधित सभी तथ्य समिति अध्यक्ष को उपलब्ध करा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जांच समिति सभी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और संबंधित पक्षों के बयानों के आधार पर अपनी रिपोर्ट देगी।
समिति ने यह भी स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर जिस कर्मचारी को अध्यक्ष का निजी सचिव बताया जा रहा है, वह समिति का नियमित कर्मचारी है। सीईओ ने लोगों से अपुष्ट और भ्रामक आरोपों से बचने तथा धाम की गरिमा और श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान बनाए रखने की अपील की है।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 1 2 4 2 0
Users Today : 188
Users Yesterday : 147