Home » नेशनल » मुख्यमंत्री धामी ने जनता को समर्पित किया 29.65 करोड़ का धनगढ़ी सेतु

मुख्यमंत्री धामी ने जनता को समर्पित किया 29.65 करोड़ का धनगढ़ी सेतु

Share This Article

POOJA SINGH रामनगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय राजमार्ग-309 पर धनगढ़ी नाले के ऊपर 29.65 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 220.90 मीटर लंबे प्री-स्ट्रेस्ड गर्डर सेतु का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया। यह पुल काशीपुर-रामनगर-मार्चुला-बुवाखाल मार्ग पर स्थित है और कुमाऊँ व गढ़वाल मंडलों के बीच आवागमन का प्रमुख संपर्क मार्ग है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि धनगढ़ी सेतु केवल एक पुल नहीं, बल्कि क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग और संघर्ष का परिणाम है। बरसात के दौरान धनगढ़ी नाले में जलस्तर बढ़ने से मार्ग अक्सर बाधित हो जाता था, जिससे आमजन, पर्यटकों, व्यापार और आपातकालीन सेवाओं को परेशानी उठानी पड़ती थी। नए पुल के निर्माण से इस समस्या का स्थायी समाधान हो गया है और वर्षभर सुरक्षित एवं निर्बाध यातायात संभव होगा।

उन्होंने कहा कि इस पुल से पर्यटन, स्थानीय व्यापार और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि निकट स्थित 18.43 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पनौद पुल का कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है और जल्द ही इसे भी जनता को समर्पित किया जाएगा। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने भी सेतु को क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने गर्जिया देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This

Our Visitor

0 0 1 9 1 5
Users Today : 27
Users Yesterday : 86