Home » राजनीति » जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी

जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी

Share This Article

(चौधरी रायपाल सिंह) हरिद्वार। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी (उपपा) की नवनिर्वाचित केंद्रीय कार्यकारिणी की पहली बैठक शनिवार को भूपतवाला स्थित गुलजारी लाल धर्मशाला में आयोजित हुई। बैठक में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ने और प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन के लक्ष्य को लेकर संगठन को मजबूत बनाने का निर्णय लिया गया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष प्रभात ध्यानी ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव लाना है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की दशा और दिशा बदलने के लिए पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी और विधानसभा चुनाव में मजबूती से भागीदारी करेगी।

केंद्रीय उपाध्यक्ष जेपी बड़ोनी ने कहा कि संगठन को गांव-गांव तक मजबूत किया जाएगा और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ा जाएगा। वहीं संयोजक पीसी तिवारी ने कहा कि राज्य गठन के 25 वर्ष बाद भी शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और रोजगार जैसे बुनियादी मुद्दे पूरी तरह हल नहीं हो सके हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की नीतियों और जनसमस्याओं को लेकर जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया।

बैठक में नारायण राम, राजकुमार शर्मा, अमीर्नुरहमान, राजकुमार त्यागी, ज्ञानवीर त्यागी, प्रकाश नेगी, सतपाल, किरण, हीरा देवी, प्रकाशचंद्र, जगदीश, दिनेश उपाध्याय, भारती पांडे, ममता जोशी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This

Our Visitor

0 0 1 9 1 3
Users Today : 25
Users Yesterday : 86