Home » राजनीति » ‘जनता के विश्वास से मिलती है प्रदेशहित में फैसले लेने की शक्ति’ : धामी

‘जनता के विश्वास से मिलती है प्रदेशहित में फैसले लेने की शक्ति’ : धामी

Share This Article

POOJA SINGH ऋषिकेश। पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक के रूप में जनसेवा के पाँच वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण–जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ (सेवा पखवाड़ा) कार्यक्रम में जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में लोगों ने जिस आत्मीयता, स्नेह, आशीर्वाद और विश्वास के साथ उनका स्वागत किया, उससे वे भावविभोर हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशवासियों का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है, जो उन्हें उत्तराखंड के हित में साहसिक निर्णय लेने और दिन-रात जनसेवा के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि जब तक जनसेवा का दायित्व उनके कंधों पर है, उनका प्रत्येक क्षण, प्रत्येक प्रयास और प्रत्येक संकल्प देवभूमि उत्तराखंड की सवा करोड़ जनता की सेवा तथा प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सेवा, सुशासन और समर्पण की भावना के साथ प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने प्रदेशवासियों से मिले सहयोग और विश्वास के लिए पुनः आभार व्यक्त करते हुए जनसेवा के इसी संकल्प के साथ आगे बढ़ने की बात कही।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This

Our Visitor

0 0 2 0 6 9
Users Today : 54
Users Yesterday : 127