Home » राजनीति » बाढ़ से सुरक्षा के लिए चम्पावत को मिली बड़ी सौगात, 66 करोड़ की परियोजनाओं की शुरुआत

बाढ़ से सुरक्षा के लिए चम्पावत को मिली बड़ी सौगात, 66 करोड़ की परियोजनाओं की शुरुआत

Share This Article

POOJA SINGH चम्पावत। पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जनपद चम्पावत के बूमघाट में 65.95 करोड़ रुपये की दो महत्वपूर्ण बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। इनमें 60.21 करोड़ रुपये की लागत से बूम से टनकपुर तक शारदा नदी के तट पर बाढ़ सुरक्षा तटबंध निर्माण तथा 5.74 करोड़ रुपये की लागत से पूर्णागिरी तहसील के ग्राम छीनीगोठ में हुड्डी नदी पर बाढ़ सुरक्षा दीवार का निर्माण शामिल है।

कार्यक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री ने शारदा नदी पर चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत लगे विभिन्न विभागों के स्टॉलों का भी निरीक्षण किया और महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ पारंपरिक तरीके से रोटी और चटनी बनाकर उनका उत्साहवर्धन किया। स्वास्थ्य शिविर में निक्षय योजना के लाभार्थियों को पोषण किट भी वितरित की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शारदा तटबंध परियोजना केवल निर्माण कार्य नहीं, बल्कि क्षेत्र के सुरक्षित भविष्य और समग्र विकास की मजबूत आधारशिला है। उन्होंने बताया कि लगभग 3300 करोड़ रुपये की लागत से विकसित हो रही शारदा कॉरिडोर परियोजना से क्षेत्र में पर्यटन, धार्मिक और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। साथ ही महिला स्पोर्ट्स कॉलेज, साइंस सेंटर, आधुनिक आईएसबीटी और अन्य विकास परियोजनाओं पर भी तेजी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “विकास भी और विरासत भी” के मंत्र के अनुरूप प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 0 8 5 8 2
Users Today : 107
Users Yesterday : 361