Home » मौसम » आफत की बारिश : दो मकान क्षतिग्रस्त, चार खाली कराए, परिवार राहत शिविर में शिफ्ट

आफत की बारिश : दो मकान क्षतिग्रस्त, चार खाली कराए, परिवार राहत शिविर में शिफ्ट

Share This Article

NEWS BY POOJA SINGH हरिद्वार। भारी वर्षा के कारण हुए भू-कटाव से दो आवासीय भवन क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि चार अन्य मकान भी खतरे की जद में आ गए। जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर राहत शिविर में ठहराया है। दोनों भवन रेलवे स्टेशन के पीछे के बताएं जा रहे हैं।

उप जिलाधिकारी योगेश कुमार मेहरा ने बताया कि रेलवे विभाग द्वारा पानी की टंकी के निर्माण के लिए कराई गई खुदाई में भारी बारिश के चलते जलभराव हो गया। इससे मिट्टी खिसकने लगी और दो मकानों को नुकसान पहुंचा। आसपास के चार अन्य मकानों पर भी खतरा मंडराने लगा।

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर जिला प्रशासन, पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। सभी प्रभावित लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर पन्नालाल भल्ला म्युनिसिपल इंटर कॉलेज, हरिद्वार में बनाए गए राहत शिविर में ठहराया गया। शिविर में भोजन, पेयजल, आवास और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।

प्रशासन ने तहसीलदार हरिद्वार को प्रभावित परिवारों को आपदा मानकों के तहत देय राहत राशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

मानसून के दौरान संभावित आपदाओं को देखते हुए पन्नालाल भल्ला म्युनिसिपल इंटर कॉलेज, हरिद्वार तथा आदर्श इंटर कॉलेज, श्यामपुर नौआबाद को राहत केंद्र के रूप में चिन्हित किया गया है। दोनों राहत केंद्रों के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति भी कर दी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 0 8 5 8 5
Users Today : 110
Users Yesterday : 361