
हरिद्वार में 15 मिनट की ओलावृष्टि से कारों के शीशे चकनाचूर, सड़कों पर गिरे पेड़
हरिद्वार। हरिद्वार में करीब 15 मिनट तक चली तेज हवाओं, भारी बारिश और ओलावृष्टि ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। बड़े-बड़े ओले गिरने से कई स्थानों पर खड़े वाहनों को नुकसान पहुंचा। कारों के शीशे टूट गए, जबकि कई वाहनों की सनरूफ भी क्षतिग्रस्त हो गई। ओलावृष्टि की मार पेड़-पौधों और किसानों की फसलों पर भी










