हरिद्वार। मौसम विभाग की ओर से 5 सितंबर को हरिद्वार जिले में भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने का निर्णय लिया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने छात्रहित और बालहित को देखते हुए शनिवार 5 सितंबर को जिले के सभी सरकारी, परिषदीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों के साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।
मौसम विभाग के अनुसार जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ गर्जन और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर के चलते नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने की भी आशंका जताई गई है।
जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी, तहसील प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश की अवहेलना करने वाले विद्यालय या संबंधित विभाग के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।













Users Today : 178
Users Yesterday : 147