Home » मौसम » धनौरी रोड पर अचानक हुआ हादसा, चलती बाइक पर गिरा पेड़ का विशाल टहना, दो युवक गंभीर घायल

धनौरी रोड पर अचानक हुआ हादसा, चलती बाइक पर गिरा पेड़ का विशाल टहना, दो युवक गंभीर घायल

Share This Article

हरिद्वार। धनौरी रोड पर रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। चलती मोटरसाइकिल पर अचानक पेड़ का विशाल टहना गिरने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही कलियर थाना पुलिस और धनौरी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया।
जानकारी के अनुसार माधोपुर निवासी अनस और सोनू मोटरसाइकिल से कलियर से धनौरी की ओर जा रहे थे। धनौरी रोड पर पहुंचते ही अचानक सड़क किनारे खड़े एक पेड़ का भारी टहना टूटकर सीधे उनकी बाइक पर आ गिरा। टहने की चपेट में आने से दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कराया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे के कारण कुछ समय के लिए धनौरी रोड पर यातायात प्रभावित रहा। सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और सड़क पर गिरे टहने को हटाकर यातायात सुचारु कराया। घटना के बाद क्षेत्र में पेड़ों की जर्जर शाखाओं की समय रहते छंटाई कराने की मांग भी उठने लगी है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों से बचा जा सके।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 0 4 6 3 9
Users Today : 107
Users Yesterday : 106