Home » जीवन शैली » ‘अब सहारे की नहीं, अवसर की जरूरत’… ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

‘अब सहारे की नहीं, अवसर की जरूरत’… ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

Share This Article

हरिद्वार। ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सोमवार को ग्राम शाहपुर शीतलाखेड़ा में स्वयं सहायता समूह संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। नई उड़ान बहुउद्देशीय स्वायत्त सहकारी समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही समूहों के बेहतर संचालन के लिए आर्थिक सहायता का चेक भी प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि घरेलू महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही हैं। उन्होंने महिलाओं को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ उठाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि नंदा गौरा योजना, मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री नारी सशक्तिकरण योजना, सरकारी नौकरियों में आरक्षण और महिलाओं के लिए निःशुल्क यात्रा जैसी योजनाओं के माध्यम से उन्हें आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि लखपति दीदी योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को व्यवसाय के लिए बिना ब्याज के पांच लाख रुपये तक ऋण की सुविधा मिलती है। वहीं मुद्रा योजना के माध्यम से कम ब्याज पर 10 लाख रुपये तक की धनराशि प्राप्त की जा सकती है।
स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि हाल ही में हुए सहकारी चुनावों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित कर उन्हें निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी का अवसर दिया गया है। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने में सहयोग करने वाली संस्थाओं का आभार जताया।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान दीपक सैनी, जिला पंचायत सदस्य संजय सरदार, डायरेक्टर पुष्पराज सैनी, योगेश सैनी, ऋषिपाल कश्यप, प्रधान रोहताश, तेजपाल, विकास तथा नई उड़ान बहुउद्देशीय स्वायत्त सहकारी समिति की अध्यक्ष रेखा, सचिव रूबी और कोषाध्यक्ष कविता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 1 2 4 6 8
Users Today : 236
Users Yesterday : 147