Home » लेटेस्ट खबर » नाराजगी : कुलपति की “केकड़ा” टिप्पणी ने बढ़ाया विवाद, 80 सफाई कर्मचारी धरने पर बैठे

नाराजगी : कुलपति की “केकड़ा” टिप्पणी ने बढ़ाया विवाद, 80 सफाई कर्मचारी धरने पर बैठे

Share This Article

हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय में कुलपति की सफाई कर्मचारियों को लेकर कथित ‘केकड़ा’ टिप्पणी का मामला तूल पकड़ गया है। टिप्पणी से नाराज अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ की विश्वविद्यालय शाखा ने सोमवार से मोर्चा खोलते हुए कुलसचिव कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। करीब 80 कर्मचारी धरने में शामिल हुए।
कर्मचारियों का कहना है कि कुलपति की टिप्पणी से सफाई कर्मचारियों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने मांग की कि टिप्पणी को लेकर कुलपति सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से फिक्स मानदेय पर सेवाएं दे रहे कर्मियों की समस्याओं का भी अब समाधान होना चाहिए।
संघ ने 10 से 20 वर्षों से फिक्स मानदेय पर कार्यरत कर्मचारियों को नियमानुसार नियमित करने की प्रक्रिया शुरू करने की मांग उठाई। इसके साथ ही दैनिक वेतन पर काम कर रहे कर्मचारियों के मानदेय में उचित वृद्धि और वर्षों से लंबित समस्याओं के समाधान के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन से संवेदनशील रवैया अपनाने की मांग की गई।
मांगों को लेकर कर्मचारियों ने कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा और नियमानुसार कार्रवाई के साथ वार्ता शुरू करने का अनुरोध किया। शाखा अध्यक्ष सोनू कुमार ने कहा कि प्रशासन को कर्मचारी प्रतिनिधिमंडल से जल्द बातचीत कर समस्याओं का समाधान निकालना चाहिए।
धरने को छात्र प्रतिनिधि सोकेन्द्र बालियान, गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय शिक्षकेतर कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष रविकांत मलिक और विश्वविद्यालय शिक्षकेतर स्थायी कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष रजनीश भारद्वाज ने समर्थन दिया। रजनीश भारद्वाज ने मंगलवार से कर्मचारियों के साथ धरने में शामिल होने की बात कही।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 1 2 4 6 8
Users Today : 236
Users Yesterday : 147