हरिद्वार। अवैध असलहा के मामले में जेल से बाहर आने के बाद थाना परिसर में रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाला युवक एक बार फिर विवादों में आ गया। पथरी क्षेत्र के ग्राम सुकरासा में राहगीरों से कथित तौर पर गाली-गलौज और धक्का-मुक्की करने की सूचना पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया।
रविवार को पथरी पुलिस को सूचना मिली कि सुकरासा में एक युवक सड़क से गुजर रहे लोगों को परेशान कर रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक राहगीरों से गाली-गलौज और धक्का-मुक्की करता मिला। पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि वह शांत होने के बजाय मारपीट पर उतारू हो गया।
एसओ रविंद्र कुमार के मुताबिक, युवक के हाल ही में अवैध असलहा के मामले में जेल से बाहर आने की जानकारी मिली है। पुलिस के अनुसार, जेल से लौटने के बाद उसने थाना परिसर में रील बनाकर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया था।
पुलिस ने मौके की स्थिति और शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को देखते हुए युवक को हिरासत में ले लिया। आरोपी की पहचान विनीत पुत्र ब्रह्मपाल, निवासी ग्राम धारीवाला, थाना पथरी के रूप में हुई है। एसओ ने बताया कि हिरासत में लिए जाने के बाद आरोपी ने पुलिस से माफी भी मांगी।














Users Today : 0
Users Yesterday : 237