Home » अपराध » हरिद्वार के शिव मंदिर में दो साधुओं की हत्या, परिसर में दफन मिले शव

हरिद्वार के शिव मंदिर में दो साधुओं की हत्या, परिसर में दफन मिले शव

Share This Article

हरिद्वार। जिले के पथरी थाना क्षेत्र स्थित शिवगढ़ गांव के एक प्राचीन शिव मंदिर में दो साधुओं की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दोनों के शव मंदिर परिसर में मिट्टी के नीचे दबे मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में एक साधु की गला दबाकर और दूसरे की धारदार हथियार से हमला कर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, मंदिर में सेवा गिरी और उत्तम गिरी लंबे समय से रहकर पूजा-अर्चना और देखरेख का कार्य करते थे। सोमवार सुबह दोनों के दिखाई नहीं देने पर ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान मंदिर परिसर में जमीन के नीचे दोनों के शव मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान यह जानकारी भी सामने आई कि कुछ दिन पहले तीन साधु वेशधारी मंदिर में ठहरे थे, जो घटना के बाद से लापता बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है और उनकी भूमिका की भी जांच कर रही है।

एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच करते हुए संदिग्धों की तलाश में टीमें लगाकर जल्द घटना का खुलासा करने का प्रयास कर रही है।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 0 4 6 0 4
Users Today : 72
Users Yesterday : 106