Home » राजनीति » ‘पिछली चूक नहीं दोहराएंगे’, हरिद्वार ग्रामीण से धामी ने फूंका मिशन-2027 का बिगुल

‘पिछली चूक नहीं दोहराएंगे’, हरिद्वार ग्रामीण से धामी ने फूंका मिशन-2027 का बिगुल

Share This Article

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में आयोजित आम महोत्सव के मंच से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में क्षेत्र की जनता से जो चूक हुई थी, उसे अब दोहराया नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद की हार का क्षेत्र के विकास पर व्यापक असर पड़ा और विकास कार्यों की गति बनाए रखने के लिए उन्हें दोबारा विधानसभा भेजना आवश्यक है।

हरिद्वार ग्रामीण स्थित मैंगो फार्म में आयोजित आम महोत्सव में मुख्यमंत्री ने किसानों और स्थानीय लोगों के साथ दशहरी आम का स्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में हरिद्वार ग्रामीण को मेडिकल कॉलेज, लालढांग और बहादुरपुर जट में डिग्री कॉलेज, स्टेडियम समेत अनेक विकास परियोजनाओं की सौगात मिली है। आने वाले समय में गंगा कॉरिडोर, बेहतर सड़क नेटवर्क और आधुनिक सुविधाओं से क्षेत्र का और अधिक विकास होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। समान नागरिक संहिता (यूसीसी), सख्त कानून व्यवस्था और विकास योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनेगा और उत्तराखंड देश का अग्रणी राज्य होगा। उन्होंने कहा कि हरिद्वार इस विकास यात्रा का प्रमुख केंद्र बनेगा।

कार्यक्रम के संयोजक स्वामी यतीश्वरानंद ने मिशन-2027 के लिए कार्यकर्ताओं से जुटने का आह्वान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आम, कटहल और जामुन के बीजों का बीजारोपण किया, आम का पौधा रोपा तथा उत्कृष्ट आम उत्पादकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री, जनप्रतिनिधि, किसान और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 0 4 6 0 3
Users Today : 71
Users Yesterday : 106