Home » मौसम » नाले में बही छह वर्षीय बच्ची का शव करीब 30 घंटे बाद रानीपुर क्षेत्र में मिला

नाले में बही छह वर्षीय बच्ची का शव करीब 30 घंटे बाद रानीपुर क्षेत्र में मिला

Share This Article

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र के रावली महदूद में नाले में बहकर लापता हुई छह वर्षीय बच्ची विधिका का शव करीब 30 घंटे बाद रानीपुर क्षेत्र में बरामद हुआ। पुलिस ने बच्ची की तलाश के लिए लगातार सर्च अभियान चलाया था। शव मिलने की सूचना पर परिजनों ने मौके पर पहुंचकर उसकी शिनाख्त की।
पुलिस के अनुसार, सात सितंबर को रावली महदूद में दो बच्चियों के नाले में गिरकर बहने की सूचना मिली थी। हादसे में सात वर्षीय हिमानी को आसपास मौजूद लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया था, जबकि छह वर्षीय विधिका नाले के तेज बहाव में बह गई थी। विधिका मूल रूप से ग्राम फरीदपुर, थाना कीरतपुर, जिला बिजनौर की रहने वाली थी और वर्तमान में रावली महदूद में रह रही थी।
सूचना मिलते ही सिडकुल पुलिस ने बच्ची की तलाश में सर्च अभियान शुरू किया। नाले और उससे जुड़े संभावित क्षेत्रों में लगातार तलाश की गई। मंगलवार को करीब 30 घंटे बाद रानीपुर क्षेत्र में बच्ची का शव बरामद हुआ। परिजनों ने शव की पहचान विधिका के रूप में की।
पुलिस ने शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में दाखिल करा दिया है। पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 1 2 4 1 1
Users Today : 179
Users Yesterday : 147