Home » मौसम » आफत की बारिश : मौसम बिगड़ेगा, 27 को हरिद्वार में रेड अलर्ट, प्रशासन ने कसी कमर

आफत की बारिश : मौसम बिगड़ेगा, 27 को हरिद्वार में रेड अलर्ट, प्रशासन ने कसी कमर

Share This Article

हरिद्वार। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के 25 सितंबर को जारी पूर्वानुमान के बाद हरिद्वार जिला प्रशासन ने 27 सितंबर को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। देहरादून, टिहरी, हरिद्वार और पौड़ी जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी तथा कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का भी पूर्वानुमान है।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव गुप्ता ने बताया कि 25 सितंबर को जारी पूर्वानुमान के अनुसार नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना के चलते येलो अलर्ट है। वहीं देहरादून, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी, चमोली और पिथौरागढ़ में गरज के साथ आकाशीय बिजली, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की झोंकेदार हवाओं और वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना जताई गई है।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने 26 और 27 सितंबर को जिलेवासियों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति में अनावश्यक रूप से नदी-नालों, जलभराव वाले स्थानों और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों की ओर न जाएं।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को आपदा प्रबंधन से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं सक्रिय रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन ने लोगों से मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने और किसी भी आपदा की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की अपील की है।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 1 9 6 2 1
Users Today : 56
Users Yesterday : 183