Home » मौसम » हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, शुक्रवार सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, शुक्रवार सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

Share This Article

POOJA SINGH हरिद्वार। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा जनपद हरिद्वार के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट और भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को जनपद के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, निजी विद्यालयों तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जिले में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। संभावित जलभराव, नदियों और बरसाती नालों के उफान तथा आवागमन में बाधा जैसी परिस्थितियों को देखते हुए यह निर्णय विद्यार्थियों और बच्चों की सुरक्षा के हित में लिया गया है।

जिला प्रशासन ने अभिभावकों और आम नागरिकों से अपील की है कि मौसम खराब होने की स्थिति में अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों के आसपास न जाएं और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। संबंधित विभागों को भी सतर्क रहने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार शुक्रवार को पूरे जनपद के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश प्रभावी रहेगा।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This

Our Visitor

0 0 1 9 0 9
Users Today : 21
Users Yesterday : 86