NEWS BY POOJA SINGH हरिद्वार। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) उत्तराखंड की ओर से किसानों और वन गुर्जरों की विभिन्न समस्याओं को लेकर 20 जुलाई को किसान पंचायत का आयोजन किया जाएगा। पंचायत सुबह 11 बजे श्यामपुर कांगड़ी स्थित सिद्ध स्रोत, हरिद्वार में आयोजित होगी।
प्रदेश प्रभारी उषा तोमर द्वारा जारी सूचना के अनुसार पंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत मुख्य रूप से किसानों और वन गुर्जरों से जुड़े मुद्दों पर संबोधित करेंगे। संगठन ने प्रदेश, मंडल और जनपद स्तर के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समय पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।
भारतीय किसान यूनियन का कहना है कि पंचायत में किसानों और वन गुर्जरों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी तथा उनके समाधान के लिए आगे की रणनीति तय की जाएगी। संगठन ने इसे किसानों के हितों से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्यक्रम बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया है। पंचायत में विभिन्न जनपदों से किसान प्रतिनिधियों और संगठन के पदाधिकारियों के शामिल होने की संभावना है।














Users Today : 21
Users Yesterday : 86