Home » नेशनल » एक्सक्लुसिव : रानीपुर विधानसभा सीट पर आलोक शर्मा की दावेदारी की चर्चा

एक्सक्लुसिव : रानीपुर विधानसभा सीट पर आलोक शर्मा की दावेदारी की चर्चा

Share This Article

हरिद्वार। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा के हरिद्वार के रानीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की संभावनाओं को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। शहर के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष रजनीकांत शुक्ला ने सार्वजनिक रूप से कहा कि आलोक शर्मा का हरिद्वार के रानीपुर विधानसभा से चुनाव लड़ने का सपना है। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। हालांकि विधानसभा के साथ ही लोकसभा भी उनके जहन में है।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों के सामने रजनीकांत शुक्ला ने कहा कि यदि आलोक शर्मा रानीपुर विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरते हैं तो जिले की राजनीति के समीकरण बदल सकते हैं। उन्होंने कहा कि आलोक शर्मा की पहचान राष्ट्रीय स्तर के नेता के रूप में है और उनका चुनाव लड़ना कांग्रेस के लिए नई संभावनाएं पैदा कर सकता है।
रजनीकांत शुक्ला के इस बयान के दौरान मंच पर मौजूद आलोक शर्मा मुस्कराते रहे। हालांकि उन्होंने औपचारिक रूप से चुनाव लड़ने की घोषणा नहीं की, लेकिन उनके हावभाव और मंच से की गई टिप्पणियों को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए हरिद्वार में मजबूत चेहरे की तलाश में है और आलोक शर्मा का नाम उसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।
हालांकि कांग्रेस की ओर से अभी तक हरिद्वार के रानीपुर विधानसभा सीट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इसके बावजूद कार्यक्रम में हुई चर्चा ने यह संकेत जरूर दिया है कि आलोक शर्मा भविष्य में हरिद्वार से चुनावी राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं। यदि ऐसा होता है तो हरिद्वार के रानीपुर विधानसभा सीट पर मुकाबला पहले से अधिक रोचक होने की संभावना है।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 0 4 6 5 0
Users Today : 118
Users Yesterday : 106