हरिद्वार। खाद्य सुरक्षा विभाग ने हरिद्वार और पिरान कलियर उर्स मेले में सघन निरीक्षण अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और प्रतिष्ठानों की व्यवस्थाओं की जांच की। अभियान के दौरान खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।
नगर निगम क्षेत्र में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश चंद्र टम्टा ने रानीपुर मोड़ स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की। ग्राहक की शिकायत के आधार पर नामी कंपनी के रेस्टोरेंट बर्गर किंग का भी आकस्मिक निरीक्षण किया गया। यहां से खाद्य तेल और दूध के दो नमूने जांच के लिए लिए गए।
वहीं, मिथ्या छाप खाद्य सामग्री के निर्माण, पैकिंग और विक्रय के मामले में तीन खाद्य कारोबारियों-निर्माताओं के खिलाफ न्याय निर्णायक अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के न्यायालय में वाद दायर किए गए हैं। संबंधित प्रकरणों में नियमानुसार अधिकतम तीन लाख रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है।
इधर, पिरान कलियर उर्स मेले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन तथा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। संचालकों को खाद्य लाइसेंस प्रदर्शित करने, रेट लिस्ट लगाने और साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए। खाद्य सामग्री को ढककर सुरक्षित रखने तथा मुद्रित कागज में खाद्य पदार्थ परोसने से बचने को कहा गया।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानन्द जोशी ने बताया कि हल्दी पाउडर, चाय, पोहा और देसी घी के चार नमूने भी जांच के लिए भेजे गए। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
————–














Users Today : 100
Users Yesterday : 361