Home » राजनीति » नामित पार्षदों का सम्मान, चैरब जैन बोले- विकास और जनसेवा को दें नई गति

नामित पार्षदों का सम्मान, चैरब जैन बोले- विकास और जनसेवा को दें नई गति

Share This Article

हरिद्वार (POOJA SINGH) भाजपा नेता एवं फोनिक्स विश्वविद्यालय के चेयरमैन इंजीनियर चैरब जैन ने जादूगर रोड स्थित अपने कैंप कार्यालय पर नगर निगम के नामित पार्षदों का सम्मान किया। उन्होंने सभी नामित पार्षदों को पटका पहनाकर स्वागत किया और उनके सामाजिक योगदान के लिए बधाई दी।
चैरब जैन ने कहा कि नामित पार्षदों का सम्मान उनके सामाजिक योगदान, जनसेवा की भावना और समाज के प्रति समर्पण का सम्मान है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी पार्षद नगर के विकास, स्वच्छता, सुशासन और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को नई ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाएंगे।
उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी जनता की समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास करना है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही।
चैरब जैन ने सभी नामित पार्षदों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन दीपक पांडे ने किया।
इस अवसर पर अजीत मधुकर जाटव, हरमीत दुआ, सोमपाल सैनी, चांदनी मांगलिक, शिवानी सैनी, ओम त्यागी, आकाश गौतम, नितिन त्यागी, जुनैद मलिक, शिवा स्नेही, रजत पाल, अक्षय पाल और ललित पाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 0 8 5 7 6
Users Today : 101
Users Yesterday : 361