हरिद्वार (POOJA SINGH) जिले में अनधिकृत निर्माण और अवैध प्लाटिंग के खिलाफ हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने श्यामपुर कांगड़ी, जमालपुर और भगवानपुर क्षेत्र में बिना स्वीकृति कराए जा रहे निर्माण और विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई निर्माणों को सील किया और अनधिकृत प्लाटिंग व विकास कार्यों को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कराया।
प्राधिकरण के अनुसार न्यू गढ़वाली तड़का ढाबा के सामने श्यामपुर कांगड़ी में करीब 30 गुणा 40 फीट क्षेत्र में निर्माण कार्य किया जा रहा था। वहीं जियापोता-जमालपुर मार्ग स्थित मंगल मूर्ति विहार में करीब 35 गुणा 45 फीट क्षेत्र में आरसीसी कॉलम खड़े किए जा रहे थे। दोनों मामलों में आवश्यक स्वीकृति के बिना निर्माण किए जाने पर कार्रवाई की गई।
भगवानपुर क्षेत्र में देहरादून मुख्य मार्ग, चौली शहाबुद्दीन में करीब छह से आठ बीघा भूमि पर अवैध कॉलोनी विकसित किए जाने का मामला सामने आया। इसके अलावा छांगा माजरी स्थित अरोड़ा प्रॉपर्टी में करीब सात से आठ बीघा और भगवानपुर टोल प्लाजा के पास करीब 10 से 15 बीघा भूमि पर अवैध कॉलोनी विकसित किए जाने के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।
प्राधिकरण ने बताया कि सभी अनधिकृत निर्माणों के विरुद्ध संबंधित अधिनियम की धाराओं के तहत वाद दायर किए गए हैं। स्थल पर निर्माण बंद करने के निर्देश के बावजूद काम जारी रहने पर टीम ने निर्माण सील किए और जेसीबी से अनधिकृत प्लाटिंग व विकास कार्य ध्वस्त किए। मौके पर मौजूद निर्माणकर्ताओं को बिना स्वीकृति निर्माण नहीं करने की हिदायत दी गई।














Users Today : 101
Users Yesterday : 361