Home » शिक्षा » स्कूल का गेट बंद, देर से पहुंचे छात्रों को नहीं मिला प्रवेश, अभिभावकों ने लगाया गुहार

स्कूल का गेट बंद, देर से पहुंचे छात्रों को नहीं मिला प्रवेश, अभिभावकों ने लगाया गुहार

Share This Article

हरिद्वार। राजकीय इंटर कॉलेज, सलेमपुर (महदूद) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कथित तौर पर स्कूल समय के बाद पहुंचे सैकड़ों छात्र-छात्राओं को विद्यालय में प्रवेश नहीं दिए जाने से परिजनों ने स्कूल के बाहर जमकर हंगामा किया

वायरल वीडियो में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं स्कूल परिसर के बाहर खड़े दिखाई दे रहे हैं। अभिभावकों का कहना है कि यदि बच्चे किसी कारणवश कुछ देर से पहुंचे हैं तो उन्हें पूरे दिन की पढ़ाई से वंचित करना उचित नहीं है। उनका आग्रह था कि बच्चों के भविष्य को देखते हुए उन्हें विद्यालय में प्रवेश दिया जाए।

हालांकि, इस मामले में विद्यालय प्रशासन का पक्ष अभी सामने नहीं आया है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि प्रवेश से इनकार किन परिस्थितियों या विद्यालय के किस नियम के तहत किया गया। प्रशासन की आधिकारिक प्रतिक्रिया आने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

फिलहाल, यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग विद्यालयों में अनुशासन तथा विद्यार्थियों के शिक्षा के अधिकार के बीच संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता पर अपनी-अपनी राय व्यक्त कर रहे हैं।

← Back

Thank you for your response. ✨

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 0 8 5 7 8
Users Today : 103
Users Yesterday : 361