Home » जीवन शैली » 24 और 25 जुलाई को चार घंटे बिजली रहेगी बाधित, उपभोक्ता पहले से कर लें तैयारी

24 और 25 जुलाई को चार घंटे बिजली रहेगी बाधित, उपभोक्ता पहले से कर लें तैयारी

Share This Article

हरिद्वार उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के विद्युत वितरण खंड ज्वालापुर ने कांवड़ मेला-2026 की व्यवस्थाओं के मद्देनजर 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र सहदेवपुर से जुड़े क्षेत्रों में निर्धारित शटडाउन की सूचना जारी की है। विभाग के अनुसार विद्युत लाइनों के मरम्मत कार्य के चलते 24 एवं 25 जुलाई को प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति आंशिक अथवा पूर्ण रूप से बाधित रहेगी।

शटडाउन के दौरान शान्तरशाह, हरिओमपुरम, पतंजलि के आसपास का क्षेत्र, सहदेवपुर, अहमदपुर ग्रंट, डूडीवाड़ी, कासमपुर, रतनपुर, डेढ़ा, गोविंदपुर, सुभाषगढ़, अलावलपुर तथा उपकेंद्र से जुड़े घरेलू, वाणिज्यिक एवं औद्योगिक उपभोक्ता प्रभावित रहेंगे।

यूपीसीएल ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित अवधि के दौरान बिजली एवं पानी की वैकल्पिक व्यवस्था पहले से कर लें। विभाग ने कहा है कि कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। साथ ही उपभोक्ताओं से सहयोग की अपेक्षा करते हुए ऑनलाइन सेवाओं और टोल फ्री हेल्पलाइन 1800-419-0405 का उपयोग करने की सलाह दी गई है।हरिद्वार। जनहित और कांवड़ मेले के दौरान निर्बाध एवं सुरक्षित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने 24 और 25 जुलाई को 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र सहदेवपुर से जुड़े क्षेत्रों में चार घंटे का निर्धारित शटडाउन घोषित किया है। दोनों दिन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत लाइनों के आवश्यक मरम्मत कार्य किए जाएंगे।
यूपीसीएल के अनुसार इस दौरान शान्तरशाह, हरिओमपुरम, पतंजलि के आसपास का क्षेत्र, सहदेवपुर, अहमदपुर ग्रांट, डूडीवाड़ी, कासमपुर, रतनपुर, डेरेड़ा, गोविंदपुर, सुभाषगढ़, अलावलपुर सहित उपकेंद्र से जुड़े घरेलू, व्यावसायिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति आंशिक अथवा पूर्ण रूप से प्रभावित रहेगी।
विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले पेयजल संग्रह, आवश्यक विद्युत उपकरणों का उपयोग और अन्य जरूरी कार्य पूरे कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके। यूपीसीएल का कहना है कि यह शटडाउन पूरी तरह जनहित में और कांवड़ मेले के दौरान सुरक्षित एवं निर्बाध बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है। मरम्मत कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 0 4 6 3 9
Users Today : 107
Users Yesterday : 106