Home » शिक्षा » मौसम और भौगोलिक परिस्थितियों के चलते स्कूलों का समय बदला, अब 2:10 बजे होगी छुट्टी

मौसम और भौगोलिक परिस्थितियों के चलते स्कूलों का समय बदला, अब 2:10 बजे होगी छुट्टी

Share This Article

हरिद्वार। जिले के राजकीय, अशासकीय और निजी माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव किया गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार 15 अक्टूबर 2026 से सभी विद्यालय सुबह 7:45 बजे से दोपहर 2:10 बजे तक संचालित होंगे।
इससे पहले विद्यालयों का समय सुबह 8:45 बजे से दोपहर 3:10 बजे तक निर्धारित था। आदेश में बताया गया है कि हरिद्वार की भौगोलिक परिस्थितियों, मौसम तथा विभिन्न शिक्षक संगठनों के अनुरोध और जिलाधिकारी की ओर से दिए गए निर्देशों को देखते हुए विद्यालयों की समय-सारणी में परिवर्तन किया गया है।
मुख्य शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और उप शिक्षा अधिकारियों को संशोधित समय-सारणी का अनुपालन कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं जिले के सभी राजकीय, अशासकीय और निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं प्रधानाध्यापकों को भी नए समय के अनुसार विद्यालय संचालन करने को कहा गया है।
नई समय-सारणी 15 अक्टूबर से प्रभावी होगी। आदेश की प्रति संबंधित विभागीय अधिकारियों, शिक्षक संगठनों और सभी विद्यालयों को भेज दी गई है।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 1 9 4 3 3
Users Today : 51
Users Yesterday : 316