Home » लेटेस्ट खबर » दुकान आवंटन पूरी तरह ऑनलाइन, दलालों के झांसे में न आएं व्यापारी: मंडी सचिव

दुकान आवंटन पूरी तरह ऑनलाइन, दलालों के झांसे में न आएं व्यापारी: मंडी सचिव

Share This Article

हरिद्वार। कृषि उत्पादन मंडी समिति हरिद्वार में दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू होते ही कथित तौर पर कुछ दलाल सक्रिय हो गए हैं। व्यापारियों को दुकान आवंटित कराने के नाम पर रुपये मांगने और झांसा देने की शिकायतों के बाद मंडी प्रशासन ने व्यापारियों को सतर्क रहने की अपील की है।

मंडी सचिव लवकेश गिरी ने स्पष्ट किया कि दुकानों के आवंटन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और निर्धारित नियमों के अनुसार संचालित की जा रही है। पात्रता मानकों को पूरा करने वाले आवेदकों को ही गठित कमेटी द्वारा नियमानुसार दुकान आवंटित की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में किसी बाहरी व्यक्ति या दलाल की कोई भूमिका नहीं है।

सचिव ने व्यापारियों से अपील की कि वे किसी भी व्यक्ति के बहकावे में आकर दुकान आवंटन के नाम पर रुपये न दें। यदि कोई व्यक्ति दुकान दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगता है या मंडी समिति के नाम का गलत इस्तेमाल कर व्यापारियों को गुमराह करता है, तो शिकायत मिलने पर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि दुकानों का आवंटन शासन की निगरानी में गठित कमेटी द्वारा पूरी पारदर्शिता के साथ कराया जाएगा। आवंटन से पहले सभी निर्धारित नियमों और पात्रता मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। मंडी प्रशासन ने व्यापारियों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल उपलब्ध कराने की अपील की है।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 0 8 5 7 9
Users Today : 104
Users Yesterday : 361