Home » लेटेस्ट खबर » शादी में शामिल होने जा रहा था परिवार, रास्ते में काल ने मचा दिया हाहाकार

शादी में शामिल होने जा रहा था परिवार, रास्ते में काल ने मचा दिया हाहाकार

Share This Article

हरिद्वार। लक्सर-रुड़की मार्ग पर तिथौला गांव के पास रविवार शाम शादी समारोह में शामिल होने जा रहे परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। कार और ई-रिक्शा की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को क्षतिग्रस्त ई-रिक्शा से बाहर निकाला। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था। इसी दौरान तिथौला गांव के पास सामने से आ रही कार से ई-रिक्शा की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे के बाद कार चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। मृतकों में मिलापनगर निवासी अरशद (30) और दिलशाद (32) की पहचान हुई है, जबकि तीसरे मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 1 9 4 4 9
Users Today : 67
Users Yesterday : 316