हरिद्वार। उत्तराखंड में टच रग्बी खेल का दायरा लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश के गांवों तक पहुंच रहे इस खेल से अब तक एक हजार से अधिक खिलाड़ी जुड़ चुके हैं। युवाओं में टच रग्बी के प्रति बढ़ते आकर्षण को देखते हुए उत्तराखंड टच रग्बी खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में जुटा है।
उत्तराखंड टच रग्बी के अध्यक्ष राहिल राणा, उपाध्यक्ष एवं मुख्य कोच राहुल गुप्ता और आदित्य कुमार के नेतृत्व में हरिद्वार, देहरादून और ऋषिकेश में खेल को विशेष रूप से बढ़ावा दिया जा रहा है। संस्था की ओर से समय-समय पर टूर्नामेंट आयोजित किए जा रहे हैं। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और उच्च स्तर पर खेलने का अवसर मिल रहा है।
संस्था का उद्देश्य टच रग्बी को प्रदेश के अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंचाना और उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। खिलाड़ी भी इस खेल के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। गांवों तक खेल की पहुंच बढ़ने से स्थानीय युवाओं को नए खेल से जुड़ने और अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिल रहा है।














Users Today : 51
Users Yesterday : 316