हरिद्वार। सोशल मीडिया पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर वीडियो प्रसारित करना दो युवकों को भारी पड़ गया। सिडकुल पुलिस ने भाजपा नेता के भतीजे समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों रोशनाबाद के रहने वाले हैं। पुलिस ने मेडिकल जांच कराने के बाद सोमवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, बीती दो नवंबर को रोशनाबाद क्षेत्र के कुछ युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था। वीडियो में जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किए जाने की शिकायत मिलने पर पुलिस ने वंशपाल समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मामला दर्ज होने के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
सोमवार को पुलिस टीम ने दबिश देकर दीपांशु पाल और वंशपाल को गिरफ्तार कर लिया। दोनों की उम्र 19 वर्ष है। इनमें एक आरोपी भाजपा नेता का भतीजा बताया जा रहा है। थाना प्रभारी अजय शाह ने बताया कि दोनों आरोपियों को मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।














Users Today : 26
Users Yesterday : 47